सरगुजा

शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,रुद्राभिषेक-सुंदरकाण्ड पाठ
18-Feb-2023 7:29 PM
शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,रुद्राभिषेक-सुंदरकाण्ड पाठ

अंबिकापुर, 18 फरवरी। महाशिवरात्रि पर मायापुर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान शिव का रुद्राभिषेक पं. सतेंद्र पाण्डेय के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

रुद्राभिषेक के पश्चात सुन्दरकाण्ड का पाठ संगीतमय तरीके से हुआ, साथ ही भव्य भंडारे के माध्यम से सभी भक्तों एवं मोहल्ले वासियों को प्रसाद वितरण किया गया।

पूजन एवं सुन्दरकाण्ड पाठ में कौशलेन्द्र पाण्डेय,सत्यप्रकाश त्रिपाठी,एस एन दुबे, केदार पाठक, मधुसूदन सोनी, अनिल अनिल मिश्रा, अजय सिंह, अजय सिन्हा, संजय तिवारी, अरविन्द शुक्ला, शुभांकुर पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, संजय पाण्डेय, राजू गुप्ता, पंचम पाण्डेय, राजेश खत्री,नितेश पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय, ऋषभ तिवारी, पंकज पाण्डेय अभिषेक सोनी, केशव सोनी, ऋषभ पाण्डेय, रवि पाण्डेय, प्रियम पाण्डेय, अरविन्द तिवारी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।


अन्य पोस्ट