सरगुजा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत व नृत्य की रही धूम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 15 फरवरी। मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड, छालीवुड व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी व सरगुजिहा गीतों का दर्शको ने जमकर लुत्फ उठाया और कलाकरो ने तालियां बटोरी।
बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन के चल छइयां छइयां काटूंन कैसे राता व ससुराल चली गीतों ने दर्शकों ने खूब भाया। सुमेधा करमाहे ने शंकरा शंकरा गाने के साथ हिंदी सदाबहार व छत्तीसगढ़ी की दिलकश तरानों की तान छेड़ी वही छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुज शर्मा व नितीन दुबे ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। अनुज शर्मा ने मोर छाइहाँ भुइयां ल छोड़ थिराबे कहां रे, रहिस प्यार दे बर इनकार होगे जी व नितिन दुबे ने हाय रे मोर कोंचई पान जैसे धमाकेदार गीतों से दर्शोकों को झूमने में मजबूर किया। सरगुजिहा के गायक संजय सुरीला ने हाय रे सरगुज़ा नाचे व कई लोकप्रिय गानों से महफि़ल सजाया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल भटको, चाइल्ड एडुकेशन सेंटर, एकलव्य आदर्श विद्यालय बतौली, सेजस देवगढ़, केजीवीबी मैनपाट के स्कूली बच्चों ने भी दी रंगारंग प्रस्तुति।
लेजर शो व आतिशबाजी से खिल उठी फिजा-
मैनपाट महोत्सव में लेजर शो और आतिशबाजी के आकर्षक नजारे से महोत्सव स्थल शोभायमान हो गया। महोत्सव के पहले दिन रोपखार जलाशय में रात्री में लेजर शो शुरू किया गया। लेजर शो में रामायण के कुछ अंशो को रंगीन व आकर्षक लेजर किरणों से चित्रित किया गया। वहीं रंग-बिरंगे पटाखे आकाश में रंगीन नजारे पेश किए।मैनपाट महोत्सव में पहली बार रोपाखार जलाशय में लेजर शो का आयोजन किया गया। लेजर की तेज व रंगीन किरणे एक दूसरे को काटते हुए रात्रि में महोत्सव स्थल को चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा विकसित किये गए गर्दन में लगे फूल-पौधे ने भी खूबसरती को बढ़ाया।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, उर्दू अकादमी के सदस्य बदरुदीन इराकी, कलेक्टर कुन्दन कुमार,पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूदगी रही।


