सरगुजा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे कश्मीर घाटी
28-Jan-2023 8:10 PM
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे कश्मीर घाटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 28 जनवरी।
भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर  बढ़ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव कश्मीर घाटी में जारी यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए। श्रीनगर पहुंचने के पहले  अनंतनाग से चली इस यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी के निमंत्रण पर वे घाटी में पहुंचे हैं। 30 जनवरी को यात्रा की समाप्ति तक वे निरंतर यात्रा का हिस्सा होंगे।


अन्य पोस्ट