सरगुजा

त्रिशाला के जन्मदिन पर कोरवा आश्रम के बालकों को जूता-मोजा वितरण
17-Jan-2023 8:01 PM
त्रिशाला के जन्मदिन पर कोरवा आश्रम के बालकों को जूता-मोजा वितरण

उदयपुर,17 जनवरी। आज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में आदिबाबा फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने ग्राम मरेया के कोरवा आश्रम में पढ़ रहे बालकों को जूता मोजा वितरण किया। 

रानी त्रिशाला सिंहदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दूरस्थ आश्रम में पढऩे वाले करीब 80 बच्चों को जूता और मोजे का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने आश्रम एवं इसके स्कूल भवन का बरीकी से निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत में यह जानकारी प्राप्त हुई कि स्कूल के छत की प्लास्टर कमजोर है एवं स्कूल एवं आश्रम के छत से पानी भी टपकता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की है। 

बच्चों ने स्कूल में खेल सामग्री की कमी की जानकारी भी दी। इसका निराकरण उन्होंने तत्काल आश्रम प्रभारी से चर्चा कर दूर कर दिया है। 

ग्राम मरेया में आदिबाब फैंस क्लब के इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिंहदेव, राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह,  राजेश सिंह, गुरुप्रीत सिद्धू, प्रकाश कुमार सोनी, विनोद कुमार यादव, अरुण राजवाड़े, राजेश कुमार, शुभम पाण्डे, पंकज दास, काशी यादव, पवन सिंह, निशांत ताम्रकर, योगेन्द्र सिंह पैकरा, जिजोत सिंह, रविन्द्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

आईटीआई उदयपुर में कम्प्यूटर सेट का वितरण
उदयपुर विकासखंड के दौरे के दौरान आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने आईटीआई उदयपुर में 2 कम्प्यूटर सेट का वितरण किया। हाल ही में उदयपुर में आईटीआई भवन के शिलान्यास के दौरान स्वास्थय मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंहदेव ने छात्रों की मांग पर शीघ्र ही कम्प्यूटर सेट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। विधायक निधि के माध्यम से छात्रों की वह मांग पूरी कर दी गयी है। आज के दौरे के दौरान छात्रों ने आदित्येश्वर शरण सिंहदेव से आईटीआई में नये फैकल्टी ट्रेड चालू करने की मांग की।

उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया है कि पुराना जनपद पंचायत भवन एवं वेयर हाउस के भवन को प्राप्त कर उसमें नये फैकल्टी ट्रेड चालू करने का प्रयास किया जाएगा।


अन्य पोस्ट