सरगुजा

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता
13-Jan-2023 8:50 PM
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,13 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति तथा मोदी जी के जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता ली है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के समक्ष छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के विशेष प्रयास से हुआ।

सदस्यता ग्रहण करने वाले नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं से वे प्रभावित हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति तथा विचारधारा एवं सिद्धांत से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने माला पहना कर तथा भगवा गमछा पहनाकर उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को आत्मसंयम, अनुशासन तथा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार परिश्रम की पराकाष्ठा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भारत सिंह सिसोदिया, प्रबोध मिंज, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, नकुल सोनकर, प्रेमानंद तिग्गा, रविकांत उरांव, अंशुल श्रीवास्तव, विकास शुक्ला चंदन, हर्ष जायसवाल उपस्थित थे। भाजपा प्रवेश करने वालों में युवा जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे निशांत सिंह गोल्डी, जिला महासचिव कन्हैया बघेल, नितिन गुप्ता, सनी वर्मा, राहुल जयसवाल, कुश पांडे प्रमुख रूप से शामिल थे।

इनके साथ सुनील सोनी, ललिता बघेल, गायत्री गुप्ता, बसंती बघेल, तारा बघेल, दुर्गेश चौधरी, विशाल यादव, मंगल राम, सदानंद सोनवानी, राजाराम सोनवानी, आनंद कुमार, रोहित यादव, सूरज बघेल, रोशन राम, सोनू, खेलसाय, सुधाकर बेक, आकाश पैकरा, तहसील लकड़ा, राहुल चेरवा, राकेश राम, आशीष दास, संतोष, नीरज बघेल, छोटू लकड़ा, छिदपाल कौशिक, नवीन तिर्की, रोहन तिर्की, रिंकू, आदि ने सदस्यता ग्रहण की।


अन्य पोस्ट