सरगुजा

युकां ने विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया
13-Jan-2023 2:39 PM
युकां ने विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,13 जनवरी।
प्रख्यात समाज सुधारक, दार्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती युवक कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
घड़ी चौक में  स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवा कांग्रेसियों ने भारत के अखंड प्रेम, सामाजिक समरसता, संविधान एवं धर्मनिरपेक्षता को टूटने नहीं देने ,भारत की एकता को जोड़े रखने हेतु हर समय कार्य करने,युवा के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा शपथ दिलाया। इस अवसर पर  रजनीश सिंह, प्रदेश महासचिव प्रीतिका विश्वकर्मा,विकास केशरी, केदार यादव,अनमोल अम्बष्ट,हिमांशु अग्रवाल, शोमा मुखर्जी,आकाश यादव, अभिषेक सोनी ,शुभ, अनिकेत सोनी,दिव्यांस,आशुतोष, पवन साय,अजमत, वीरेन,पवन सोनी, ओमकार , आरती सिंह, साक्षी ,सोनम, काजल, प्रीती, सुजिता,पूनम, आकांक्षा, गायत्री, हिना,मनसा, संजर और युवा कांग्रेस के अन्य साथी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट