सरगुजा

वसीम बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
09-Jan-2023 8:28 PM
वसीम बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनपुर,9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील अहमद ने प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया। कार्यकारिणी में सरगुजा जिला के अल्पसंख्यक युवा नेता वसीम अंसारी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं  गुलाम नबी अंसारी, अमरजीत सिंह छाबड़ा व कैश मोहम्मद को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

ज्ञात हो कि वसीम अंसारी, मो. गुलाम नबी अंसारी, कैश मोहम्मद, और अमरजीत सिंह छाबड़ा शुरुआत से ही भारतीय जनता पार्टी से जुडक़र काम करते आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में रहकर उस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन उपरोक्त मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। 

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर वसीम अंसारी ने सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है और कहा, कि लगातार मैं पार्टी के दिशानिर्देशों पर काम करता रहा हूं और काम करता रहूंगा। हमारा अगला लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस प्रदेश में पुन: स्थापित कर छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास करना एवं अल्पसंख्यक लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोडऩा यह मेरा लक्ष्य रहेगा।

इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आभार व्यक्त किया एवं वसीम अंसारी एवं अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित मुस्लिम जमात के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट