सरगुजा

एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी की घोषणा
08-Jan-2023 8:01 PM
एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 8 जनवरी।
एनएसयूआई की जिला कार्यकरिणीकी घोषणा हुई, जिसमें सौरभ तिवारी को जिला महासचिव के पद पर आयुष गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल को जिला सचिव के पद पर मनोनित किया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि नवीन दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार के द्वारा छात्रों के हित में किये गए जनकल्याणरी  योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया।  पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव (आदि बाबा), युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे,  प्रदेश  महासचिव पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा  हिमांशु जयसवाल  एवं सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट