सरगुजा

इन्दर भगत बने जनजाति गौरव युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष
06-Jan-2023 7:57 PM
इन्दर भगत बने जनजाति गौरव  युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष

अम्बिकापुर, 6 जनवरी।जनजाति गौरव समाज छत्तीसगढ़ की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। संगठन के युवा प्रभाग जनजाति गौरव युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरगुजा के इन्दर भगत को बनाया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर, संरक्षक प्रेमशंकर, केदार कश्यप, महासचिव रामलखन सिंह पैंकरा, विकास मरकाम, रवि भगत सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता इन्दर भगत के नवीन दायित्व से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।


अन्य पोस्ट