सरगुजा

साइबर अपराध मामलों में उच्च तकनीक के प्रयोग पर जोर
29-Dec-2022 7:56 PM
साइबर अपराध मामलों में उच्च  तकनीक के प्रयोग पर जोर

आईजी सरगुजा ने हाईटेक कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 दिसंबर। सरगुजा के आईजी रामगोपाल गर्ग ने जिले में बन रहे हाईटेक कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। आईजी ने आपराधिक मामलों में उच्च तकनीकों का प्रयोग करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने हाईटेक कंट्रोल रूम में उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। बीट सिस्टम के तहत प्रत्येक थाना स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए भी आईजी ने निर्देशित दिए।

आईजी ने डायल-112 की त्वरित सेवाओं पर अधिकारी-कर्मचारियों को सजग रहकर व सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। आपातकालीन सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा हाइटेक कंट्रोल रूम को ऑप्टिकल फाईबर जैसे तीव्र तकनीकी सहायता से जोडक़र जिले की सुरक्षा व्यव्यस्था के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी गई एवं कंट्रोल रूम में उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया गया।

आईजी गर्ग ने साइबर सेल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साइबर सेल में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से वर्तमान समय में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए नए तकनीक का प्रयोग कर अपराधियों को पकडऩे एवं आम नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी द्वारा आम नागरिकों के हित में चलाए जा रहे अभियान ‘अर्पण’ एक उम्मीद की जानकारी आईजी को दी। जिसमें पुलिस द्वारा एक करोड़ से अधिक की राशि का मोबाइल एवं अन्य सामान खोजकर आम नागरिकों को प्रदान कर राहत दिए गए थे। वर्तमान समय में भी अर्पण अभियान चलाकर पुन: आम नागरिकों को सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई।

आईजी द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू कर आम नागरिकों को पुलिस से जोडऩे एवं साइबर अपराधों की जागरूकता पर विशेष बल देने दिशा-निर्देश दिए गए।

औचक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट