सरगुजा

बीएफ-7 वेरिएंट का भारत के लोगों में ज्यादा असर नहीं-सिंहदेव
28-Dec-2022 7:35 PM
बीएफ-7 वेरिएंट का भारत के लोगों में ज्यादा असर नहीं-सिंहदेव

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,28 दिसंबर। पूरे देश में बीएफ-7 वेरियंट वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, यही वजह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शासकीय अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेजों में मॉक ड्रिल कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

सरगुजा दौरे पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने यह साफ किया कि बी एफ-7 वेरिएंट का वायरस भारत देश के लोगों में उतना असर देखा तो नहीं जा रहा है,वहीं सिंह देव ने कहा कि चीन के मुकाबले भारत देश में लगे वैक्सीन कारगर साबित हुए हैं। वैज्ञानिक भी देख रहे हंै कि जब से वायरस आया है तब से वायरस के कई मयूटीशिन देखे जा रहे हैं।

 डेल्टा वेरियंट से अब बी एफ-7 वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। वह इस वेरिएंट से निपटने के लिए लोगों को सजग भी रहने की बात कह रहे हंै। इधर छत्तीसगढ़ में नए वेरिएंट को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं मेडिकल कॉलेज सहित सरकारी अस्पतालों में कर ली गई है।


अन्य पोस्ट