सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे सडक़ दुर्घटना एवं चोरी के मामलों में एक आदर्श मानक प्रक्रिया तैयार कर सम्बंधित प्रकरणों मे विधिसाम्मत कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गए।
आदर्श मानक प्रक्रिया का रुपरेखा तैयार कर जिले के समस्त थाना / चौकी/ यातायात शाखा को दिशा निर्देश जारी किये गए, इस एस.ओ.पी. का उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओ एवं चोरी के मामलो मे कमी लाना एवं घटना के उपरांत की जाने वाली कार्यवाही की रूपरेखा के बारे में बताना हैं।
सडक़ दुर्घटना के मामलो मे आदर्श मानक प्रक्रिया
जैसे ही किसी सडक़ दुर्घटना की सूचना थाना /चौकी स्तर पर सम्बंधित विवेचक को प्राप्त होती है, विवेचक तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर सूचनाकर्ता से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित कर घालय को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराना। घटनास्थल की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी करना।
यातायात के नियमों जैसे तीन सवारी, बिना हेलमेंट चाहन चलाना सीट बेल्ट न पहन कर वाहन चलाना, शराब के नशे में वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, सिग्नल जम्प करना, तेज रफ़्तार से वाहन चलाना इत्यादि के उल्लंघन की पहचान करना।
शराब के नशे में होने पर आरोपी का लाईसेंस सस्पेंशन के लिए भी आवेदन प्रस्तुत करना। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को तत्काल घटना स्थल से हटाना है, ताकि यातायात बाधित ना हो व भीड़ इकठ्ठा ना हो।वाहन दुर्घटना के हॉट स्पाट की पहचान कर विश्लेषण करना है। ऐसे व्यक्ति जो सडक़ दुर्घटना के समय सहयोग करता है उन्हें प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक महीने मे हुई सडक़ दुर्घटनाओ के संबंध में ब्लेक स्पॉट का चिन्हांकन करना है।
रिपोर्ट दर्ज होने के उपरांत मामले की डायरी बीट प्रभारी जिसके क्षेत्र में चोरी हुई है उसे विवेचना हेतु दिया जाए।विवेचना अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे साथ ही सूचना कर्ता और एफ.एस.एल. की टीम भी यदि आवश्यक हो तो साथ ले जाना सुनिश्चित करें।
घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता के विषय में देखना है यदि उपलब्ध है तो उसे प्राप्त करना। संपत्ति संबंधी पूर्व अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना।सरगुजा पुलिस द्वारा जारी आदर्श मानक प्रक्रिया सभी थाना /चौकी/यातायात शाखा मे तत्काल मे प्रभावशील होंगी सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव प्रतिबद्ध हैं।


