सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 दिसंबर। सरगुजा रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग को कल्कि गौरव अवार्ड 2022 के लिए चुना गया है। समाज और देशहित में किए गए कार्यों के एवज में उन्हें कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा द्वारा प्रदान किया गया है। पिछले दिनों सरगुजा आईजी के तौर पर पदस्थ हुए गर्ग को तकनीकी स्तर पर पुलिसिंग करने के लिए जाना जाता है।
पुलिस विभाग में अपनी कर्मठता और ईमानदार छवि के लिए गर्ग की विशिष्ट पहचान है। संस्था के संस्थापक वरूण रस्तोगी ने उनके पुलिस महकमे के जरिये राष्ट्र हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर 2022 कल्कि अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया है। संस्था का उद्देश्य देशवासियों में आपसी सामंजस्य और देशप्रेम की भावना को बढ़ाना है। संस्था द्वारा हर साल गौरव अवार्ड दिया जाता है।
2007 बैच के आईपीएस गर्ग ने करीब 7 साल सीबीआई को सेवाएं दी। उन्हें कार्य में गंभीरता और सटीक मूल्यों के आधार पर काम करने के लिए जाना जाता है। पुलिस अफसरों को नियम-शर्तों में चलने के लिए गर्ग प्रोत्साहित करते रहे हैं। उन्हें मिले अवार्ड के बाद शीर्ष पुलिस अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर के जवानों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।


