सरगुजा

संयुक्त संचालक ने किया विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
20-Dec-2022 7:34 PM
संयुक्त संचालक ने किया विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

दर्ज संख्या में वृद्धि व अध्यापन के स्तर में सुधार के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर 20 दिसम्बर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता ने  मंगलवार को विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित संस्था के प्रधान पाठकों को दर्ज संख्या में वृद्धि हेतु प्रयास करने व अध्यापन के स्तर में सुधार हेतु टीएलएम का उपयोग करते हुए प्रयास करने निर्देशित किया।

उन्होंने सर्वप्रथम शासकीय बहुउद्देशीय पूर्व माध्यमिक शाला अंबिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मणीपुर तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक अजबनगर जिला सूरजपुर एवं शासकीय प्राथमिक शाला अजबनगर जिला सूरजपुर का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में कम छात्र दर्ज संख्या एवं अध्यापन के स्तर का आकलन कर संबंधित संस्था के प्रधान पाठकों को दर्ज संख्या में वृद्धि हेतु प्रयास करने व अध्यापन के स्तर में सुधार हेतु टी.एल.एम. का उपयोग करते हुए प्रयास करने निर्देशित किया। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को सुचारू रूप चलाये जाने एवं गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराये जाने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्त संस्थाओं के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं संस्था में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट