सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 दिसंबर। टोनही के शक व पूर्व में हुए विवाद को लेकर गांव के ही एक ग्रामीण ने सो रही महिला पर लोहे की टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रामसाय पैकरा चिरंगा ने बतौली थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी और उसकी पत्नी रजमनिया घर के परछी में अलग-अलग सो रहे थे, सुबह बेटे राजकुमार ने बताया कि उसकी मां रजमनिया नहीं उठ रही है, तब प्रार्थी ने मौक़े पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी रजमनिया मृत पड़ी हुई थी, कनपटी व चेहरे में चोट के निशान व खून दिखाई दे रहा था। राजमनिया को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है।
पुलिस को संपूर्ण घटना की बारीकी से विवेचना करने पर मृतका का पूर्व में रंजिश होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मृतका पर टोनही होने की शंका कर पूर्व में विवाद किये जाने का जानकारी मिलने पर चिरंगा का सीमन राम उर्फ सीमा से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया एवं टालमटोल करने लगा, जो पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा राजमनिया की हत्या करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक लोहे का टांगी तथा सेंधवार लकड़ी का टुकड़ा आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी सीमन उर्फ सीमा द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जाने पर अपराध सबूत पाए जाने से तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता हैं।


