सरगुजा
युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
23-Nov-2022 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सीतापुर, 23 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सीतापुर ने भगत सिंह चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाने तथा प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाने के विरोध में भाजयुमो ने सीएम का पुतला दहन किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभात खलखो,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद भोलाराम मिंज, रामदयाल चौहान, राहुल गुप्ता, विवेक चौहान, समीर बेहरा, नरेन्द्र किंडो, मंजीत गुप्ता, दीपक दास, राहुल गुप्ता, सुभम गुप्ता, दीपक चौहान, मोती खलखो एवं समस्त युवा मोर्चा के नेता पदाधिकरी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


