सरगुजा
आज किसान सम्मान पदयात्रा में शामिल होंगे रामविलास
20-Nov-2022 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 20 नवंबर। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू किसान सम्मान पदयात्रा कार्यक्रम में सरगुजा के लखनपुर में 21 नवंबर को 11 बजे रजपुरी खेल ग्राउंड मैदान पर शामिल होंगे। किसान सम्मान पद यात्रा का कार्यक्रम किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित होगी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव ने सभी लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। यह जानकारी किसान कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी मक़सूद हुसैन के द्वारा दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


