सरगुजा

निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
11-Nov-2022 8:08 PM
निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 नवंबर।
निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 9 नवंबर की रात किन्हीं अज्ञात व्यक्ति द्वारा आयुष जायसवाल चोपड़ा पारा की चार पहिया वाहन में आग लगा दिया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा मामले की जांच विवेचना कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी दीपक लकड़ा साकिन गंगापुर, सरजू केरकेट्टा साकिन बिलासपुर चौक एवं राहुल तिर्की साकिन दर्रीपारा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपियों ने पूर्व में हुए विवाद के कारण घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट