सरगुजा

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सिख समाज ने निकाली शोभायात्रा
06-Nov-2022 7:39 PM
प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सिख समाज ने निकाली शोभायात्रा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
अंबिकापुर, 6 नवंबर।
गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सिख समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारम्भ हुई। शबद कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन देर शाम गौरव पथ रोड स्थित गुरुद्वारा में किया गया। 

शोभा यात्रा के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जबकि मंगलवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शबद कीर्तन व अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव जी के 553 वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे सहित शहर में जगह-जगह विशेष साज सज्जा की गई है। प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन व अटूट लंगर का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। जबकि आज प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 

दोपहर बाद स्कूल रोड स्थिति गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा से शोभायात्रा शुरू हुई। पंज प्यारे सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार नवराज सिंह, सरदार प्रताप सिंह, सरदार हरमिंदर सिंह, सरदार गुरुसेवक सिंह व निशान साहिब सरदार प्रभजोत सिंह, सरदार कविराज सिंह की अगुवाई में निकली शोभायात्रा गुरुनानक चौक, गुदरी चौक, गुरुनानक वार्ड, नगर निगम पानी टंकी चौक, आकाश वाणी चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, देवगंज रोड, महामाया चौक, सदर रोड से माय लॉज होते हुए गौरवपथ रोड स्थित गुरुद्वारा नानक निवास पहुंची। शबद कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा गुरुनानक निवास में शोभा यात्रा उपरान्त लंगर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 

इस दौरान समाज के अध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार महिंदर सिंह, सरदार रविंदर प्रताप सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट