सरगुजा
अम्बिकापुर,4 नवंबर। भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के विरोध में आज स्थानीय घड़ी चौक में सरगुजा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में नितिन नवीन का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी से हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है, भाजपा के नेता राजनीति में इतना लीन हो गये हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता के भावनाओं का ख्याल भी नहीं है। हमारी जन्मभूमि हमारी कर्मभूमि छत्तीसगढ़ ही है और छत्तीसगढ़ महतारी के बारे में किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं सरगुजा युवा कांग्रेस इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है।
पुतला दहन के दौरान जि़लाध्यक्ष विकल झा, आशीष वर्मा,रजनीश सिंह,नीतीश चौरसिया ,उत्तम राजवाड़े,स्वर्णिम शुक्ला,पंकज शुक्ला,अविनाश कुमार,सतीश बारी,विकाश केशरी,अंकुर जायसवाल केदार यादव,हिमांशु अग्रवाल,जीशान रज़ा, नवनीत सिंह,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रीतिका विश्वकर्मा, सोमा मुखर्जी, निशान्त सिन्हा आशीष जायसवाल, आकाश यादव,सोहेल अली,शुभ वर्मा,अभिषेक सोनी, दीपक बिसेन,साक्षी गुप्ता,नोएल तिग्गा आयुष गुप्ता, भीम, अनिकेत सोनी आशुतोष सोनी अनिकेत कश्यप शिवम् सोनी अनुराग नामदेओ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


