सरगुजा

सेवानिवृत प्रधान आरक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर दी विदाई
02-Nov-2022 8:25 PM
सेवानिवृत प्रधान आरक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 2 नवंबर।
सरगुजा पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक जोरसाय बेक के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में सम्मान समारोह आयोजित कर  विदाई दी गई।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने प्रधान आरक्षक श्री बेक से उनके कार्यकाल के बारे में जाना एवं सेवाकाल के दौरान किये गए अच्छे कार्यों से  अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि आप सेवनिवृति के पश्चात भी पुलिस विभाग के अभिन्न अंग हैं, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सरगुजा पुलिस को अवगत कराने हेतु जानकारी दी गई।

सेवानिवृत प्रधान आरक्षक से  उनके परिवार के सदस्यों कि जानकारी ली गई एवं विभागीय अनुभव को साझा कर आगे भी सरगुजा पुलिस के साथ बढक़र सामुदायिक पुलिसिंग की कार्ययोजना को साकार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही कार्यालयीन स्टाफ को जल्द सभी कार्यवाही पूर्ण कर सभी देयताय पूर्ण करने एवं पेंशन  की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। सेवनिवृति सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अनुविभागिय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक,स्टेनो  फबियानुस तिर्की,रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा, समस्त कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहे।


अन्य पोस्ट