सरगुजा
भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
19-Oct-2022 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर,19 अक्टूबर। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखनपुर महेश्वर राजवाडे के नेतृत्व में युवा मोर्चा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सचिन बारी, मंत्री कृष्णा राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा महामंत्री दीपक साहू, योगेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सारथी मुकेश ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


