सरगुजा
जूनियर श्रेणी में निधि और सीनियर में मोनू विजेता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 अक्टूबर। अनोखी सोच संस्था द्वारा दुर्गा पूजा कार्यक्रम अंतर्गत डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद मंगलवार को प्रथम पुरस्कार विजेता, उपविजेता तथा अन्य श्रेष्ठ प्रदर्शनकारियों को पुरस्कृत कर ग्रैंड फिनाले डांस प्रतियोगिता का समापन किया गया।ग्रैंड फिनाले में फाइनल राउंड में पहुंचे कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हजारों दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के ग्रुप डांस में नित्या राजन ग्रुप ने एक लाख रुपए नगद राशि का प्रथम पुरस्कार अपने नाम की। इसी तरह एकल सीनियर डांस में मोनू कुजूर ने प्रथम ईनाम हासिल किया। संस्था की ओर से उसे ईनाम बतौर एक्टिवा स्कूटी प्रदान की गई। एकल जूनियर में निधि एक्का को प्रथम पुरस्कार 42 इंच का एलईडी टीवी दिया गया।
पुरस्कार वितरण की कड़ी में ग्रुप डांस से दूसरे स्थान पर रहे शिवानी ग्रुप को नगद 50 हजार रुपए, तीसरा पुरस्कार एनटीआर ग्रुप को 25 हजार रुपए नगद दिया गया। इसके साथ साथ सिंगल सीनियर में दूसरा इनाम नेहा थापा को फ्रिज व तीसरा इनाम सौम्या सारथी को वाशिंग मशीन प्रदान किया गया।
सिंगल जूनियर डांस प्रतियोगिता का दूसरा ईनाम रौनक मुखर्जी को स्पोर्ट्स साइकिल व तीसरा इनाम प्राची गुप्ता को म्यूजिक सिस्टम दिया गया। जूनियर मेहंदी प्रतियोगिता में पहला इनाम साधना नायक, दूसरा इनाम सृष्टि जयसवाल व तीसरा इनाम दुर्गा साहू को दिया गया।
सीनियर मेहंदी प्रतियोगिता में पहला ईनाम ज्योति सिदार, दूसरा ईनाम रजनी गुप्ता व तीसरा ईनाम तान्या साहू को दिया गया। जूनियर रंगोली प्रतियोगिता में पहला ईनाम साधना नायक दूसरा इनाम रिधिमा किस्पोट्टा व तीसरा ईनाम दुर्गा साहू को दिया गया। सीनियर रंगोली प्रतियोगिता में पहला ईनाम नेहा थापा, दूसरा ईनाम शीतल साहू व तीसरा ईनाम भूमि साहू को सौंपा गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता ममता दास एंड ग्रुप को नगद 5 हजार रुपए व शंख बजा प्रतियोगिता में विजेता भावेश चटर्जी को 2500 रुपए नगद प्रदान किये गये।
गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर मणिपुर, दर्रीपारा में अनोखी सोच संस्था द्वारा कई प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया था। नवरात्र के प्रथम दिवस से ही कई आयोजन शुरू हो चुके थे। रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रस्साकशी, शंख बजा प्रतियोगिता के साथ-साथ एक बड़े डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में इस बार रायगढ़, चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, लैलूंगा, कोरबा के साथ-साथ स्थानीय ग्रुप ने भी हिस्सा लिया था। इसके साथ साथ सिंगल जूनियर व सिंगल सीनियर डांस प्रतियोगिता में भारी संख्या में प्रतियोगियों ने इस डांस के महाकुंभ में हिस्सेदारी की।
बारिश के कारण ग्रैंड फिनाले जिस दिन होना था, उस दिन नहीं हो पाया। आखिरकार मंगलवार को ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। हालांकि शाम को हुई बारिश से प्रतियोगी परेशान थे, परंतु बारिश के थमते ही ग्रैंड फिनाले के स्टेज पर प्रतियोगिओं ने अपने नृत्य प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता के फाइनल को देखने के लिए दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले के इस आयोजन में जज की भूमिका प्राची जिंदल, मृदुल गुप्ता, कामिनी तिवारी, रमेश द्विवेदी, अंजनी पांडेय, सिब्ते हसन ने निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के एन सिंह, संजय अंबस्ट, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक सुल्तानिया, गोपाल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजेश गर्ग, नवीन शर्मा, संजय गोयल, मनोज अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नितिन बंसल, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।संपूर्ण कार्यकम का संचालन संस्था अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने किया एवम संस्था के कोषाध्यक्ष अभय साहू , सचिव पंकज चौधरी, बंटी शर्मा, शैलेंद्र सोनी के साथ अन्य सद्स्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



