सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,11 अक्टूबर। सहकारिता के पुरोधा, सरगुज़ा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उमेश्वर शरण सिंहदेव की जयंती पर कांग्रेसजनों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में यूएस सिंहदेव के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्व यूएस बाबा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरगुज़ा में कृषि और सहकारिता का जब भी जिक्र होगा, यूएस बाबा का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। उन्होंने सरगुज़ा में कांग्रेस संगठन को ऊंचाइयों तक पहुचाने का काम किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि स्व यूएस बाबा ने उन्हें कृषि और राजनीति की बारीकियां सीखाया। उनकी सादगी और सरलता का उदाहरण दिया जाता है। अपनी सरलता और सहजता को उन्होंने कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। इस अवसर पर मेयर डॉ अजय तिर्की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा,सय्यद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, राजू अग्रवाल, आशीष वर्मा, सन्ध्या रवानी, इंद्रजीत सिंह धंजल, प्रभात रंजन सिन्हा,गुरप्रीत सिद्धू,गीता प्रजापति रजनीश सिंह, अविनाश कुमार,ओनिमेश सिन्हा, पंकज शुक्ला, मधु दीक्षित, निर्मला केहरी, शकीला, सपना सिन्हा, चित्रा मिश्रा, सरिता पांडेय, नसरीन जफर, हमीदा बानो सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


