सरगुजा

डकैती की योजना बना रहे 2 गिरफ्तार
05-Aug-2022 8:13 PM
डकैती की योजना बना रहे 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 अगस्त।
बतौली पुलिस ने चोरी व डकैती की योजना बना रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपी पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कालीपुर चौक में कुछ व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की लाईट देखकर लुकने छिपने व भागने लगे,जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस ने मौके पर उदय सिंह बादी निवासी महेशपुर एवं शाहिद आलम उफऱ् बूधे निवासी तेलईधार थाना सीतापुर के पकड़ा तथा अंधेरे का फायदा उठा कर कुछ संदिग्ध फरार हो गये। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 मोटर सायकल, लोहे का  सब्बल, तलवार व डण्डा मिला जो पूछताछ करने पर आस-पास चोरी / डकैती करने हेतु योजना बताना स्वीकार किये।
 
कुछ आरोपी पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर फरार हो गए, जो फरार आरोपियों का गिरफ्तारी हेतु पतासाजी किया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट