सरगुजा
कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान
26-Jul-2022 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी की अनोखी मिसाल पेश की थी। देश के जांबाजों ने दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए न सिर्फ हमारी सीमा में घुसे दुश्मन को मार भगाया, बल्कि हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस सर्वोच्च बलिदान के लिए देश हमेशा हमारे शहीदों का ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में, पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,पूर्व पार्षद विजय सोनी,एल्डरमैन संजीव मंदिलवार,अभय त्रिपाठी,कांत दुबे,शैलेश पांडे, रत्नेश पांडे,परवेज आलम गांधी,विकास सिंह, सुनील दुबे आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे