सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,19 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर के बैनर तले बेरोजगारी टेंट लगाकर राज्य सरकार का विरोध किया गया। इस दौरान भाजयुमो लखनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा बेरोजगारी फॉर्म युवाओं से भरवा कर उनको कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए 2500 रुपये प्रति महीने का बेरोजगारी भत्ता का झूठा वादा याद दिलाया गया।
कार्यक्रम को ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,भाजयूमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जयसवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष अम्बिकापुर मधुसदन शुक्ला, प्रदेश युवा मोर्चा के अखण्ड विधायक, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश बारी ने संबोधित किया।
अखिलेश सोनी द्वारा वाल राइटिंग कर चलो रायपुर 24 अगस्त के नारा बुलंद किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, रामनारायण दुबे, संजीव सेठ,सत्यनारायण साहू, मुकेश ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, दिव्यांश गुप्ता, अभिषेक साहू, जुगेश साहू, अवधेश यादव, कृष्णा राजवाडे, रविन्द्र राजवाड़े, सचिन बारी, इंद्रजीत राजवाड़े, रितेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


