सरगुजा

बोनस अंक के दावा के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन
12-Jun-2022 3:09 PM
बोनस अंक के दावा के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन

अम्बिकापुर, 12 जून। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुज़ा संभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भर्ती की प्रक्रिया जारी है। भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों के द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र व कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने हेतु दावा किया गया है उनके मूल दस्तवेजों का सत्यापन किया जाएगा।

कर्मचारी चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक नीलम टोप्पो ने बताया कि संभागीय संवर्ग के पदों एवं सरगुज़ा जिला संवर्ग के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित लाइवलीहुड कालेज में 16 जून तक तथा संभाग के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 16 जून तक होगा। जशपुर जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 14 से 20 जून तक, कोरिया एवं सूरजपुर जिले में 15 से 20 जून तक जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन होगा।
 


अन्य पोस्ट