सरगुजा

जन जागृति सेवा मंच ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारंभ
08-Jun-2022 8:17 PM
जन जागृति सेवा मंच ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारंभ

अम्बिकापुर,8 जून। छत्तीसगढ़ जन जागृति सेवा समिति मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रभा सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिला सरगुजा के ब्लॉक इकाई मैनपाट के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर मैनपाट के बायो डॉयवर्सिटी पॉर्क में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनंद सिंह यादव पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि, प्रत्येक नागरिक का यह मूल कर्तव्य है कि वह प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करे।

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष अवश्य लगावें तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की चुनौती सबके सामने है। उस चुनौती से लडऩे हेतु हम सभी को मिलकर एक-एक वृक्ष लगाते हुए अभियान चलाकर जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनंद सिंह यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, मैनपाट ब्लॉक अध्यक्ष सोपारी यादव, बालेश्वर यादव, अमरनाथ यादव, अम्बिका यादव, जालेश्वर यादव एवं अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट