सरगुजा
अमेरा खदान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
08-Jun-2022 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 8 जून। अमेरा खदान चोरी करने वाले आरोपी को लखनपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गार्ड प्रभारी मो. रिजवान खान ने 5 जून को अमेरा खदान में पाईप लाईन के तरफ निरीक्षण करते समय सुबह लगभग 8 बजे 4 नग पुराने पाईप साईज 6 इंच 20 फीट लम्बा चोरी होना पाये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी की तत्काल गिरफतारी हेतु थाना लखनपुर से टीम गठित कर ग्राम कटकोना रवाना हुये। संदेही मनीज रजवार (19) कटकोना, रजवार पारा थाना लखनपुर को हिरास्त में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम अमेरा खदान पंप हाउस में चोरी करना स्वीकार किया।
अन्य सहयोगी मोटू कंवर, दिलोशन झरिया, पोषाड़ कंवर घटना दिनांक से फरार है। आरोपी मनीज रजवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे