सरगुजा
स्वास्थ्य मंत्री ने साम. स्वा. केंद्र भवन निर्माण का किया भूमिपूजन
07-Jun-2022 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 7 जून। नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 4 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 2 करोड़ 27 लाख की लागत से किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने वर्चुअल भूमिपूजन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि लाल अजीत प्रताप सिंह देव व विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता,युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव के नेतृत्व में फवड़ा चलाकर भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में इरशाद खान, एल्डरमैन शराफत अली, रमेश जायसवाल, दिनेश तायल, पार्षद अशफाक खान, शैलेंद्र गुप्ता, शैलेश पांडे, शशि पांडे, मकसूद हुसैन, रमजान खान, हफीज खान, रामसुजान द्विवेदी, जगरोपन यादव, उत्कर्ष पांडे, डॉ .पीएस मार्को, मृत्युंजय साहू, इंजीनियर, एसडीओ व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे