सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के मुख्य आतिथ्य में युवा मोर्चा अंबिकापुर नगर एवं ग्रामीण मंडल की पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर आए थे, जिसमें उन्होंने युवा मोर्चा के मंडल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान युवा मोर्चा संभाग के प्रभारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, युवा मोर्चा सरगुजा जिले के प्रभारी नितिन राय, युवा मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला महामंत्री एवं मंडल के प्रभारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पर मिशन 2023 फतह करने की महती जिम्मेदारी है। मुझे भाजयुमो की वर्तमान टीम पर पूरा भरोसा है कि वे संगठन की उम्मीदों पर पूरे खरे उतरेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार लगातार युवाओं के साथ छल धोखा करने वाली ऐसी सरकार है जो छत्तीसगढ़ में झूठ के वादों के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो गए, लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस की सरकार ने बहुत बड़ा धोखा दिया है। आने वाले चुनाव में इस कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को युवा उखाड़ फेकेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की धडक़न है और मंडल के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति को बूथ स्तर तक लेकर जाए।
उन्होंने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा वन बूथ 20 यूथ अपने मंडलों में जल्द से जल्द पूरा करके बूथ लेवल तक अपने सिपाही चुनाव से पहले खड़ा करे।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा सरगुजा संभाग के प्रभारी चिंटू राजपाल ने कहा कि युवा मोर्चा सरगुजा की सभी कार्यक्रमों में सहभागिता शत प्रतिशत रही है और युवा मोर्चा का एक एक मंडल का कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अपने कार्य में लगा हुआ और इसी जोश के साथ हम आगामी चुनाव में मंडल के कार्यकर्ताओं के दम पे इस कांग्रेस के भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
बैठक को जिला प्रभारी नितिन राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने साढ़े 3 साल में भ्रष्टाचार के नए रिकॉड दर्ज की है। आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना इस सरकार में करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। युवा मोर्चा का मंडल का कार्यकर्ता अपने कार्यों के माध्यम से इस आने वाले विधानसभा चुनाव में इस कांग्रेस की निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि भाजयुमो सरगुजा की टीम प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर सडक़ पर लड़ाई लड़ रही है। युवा मोर्चा के मंडल के प्रत्येक साथियों से आग्रह है कि वो तब तक चैन से न बैठे, जब तक कांग्रेस की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ नही फेकते है।
नगर मंडल की बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन निशांत सिंह, संचालन महामंत्री दीपक यादव तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन दिगंबर यादव, संचालन आदित्य सिंह तथा आभार प्रदर्शन विनय ठाकुर ने किया।