सरगुजा

अपने परिवार के सदस्यों की तरह पौधों का भी रखें ध्यान-दीपक
06-Jun-2022 8:47 PM
अपने परिवार के सदस्यों की तरह पौधों का भी रखें ध्यान-दीपक

महात्मा गांधी वार्ड में पौधारोपण व फलदार पौधों का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारी पृथ्वी, हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया।

वार्ड के पार्षद दीपक मिश्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में वार्डवासियों को हर एक पौधे की जिम्मेदारी दी गई। दीपक ने कहा कि जिस प्रकार से आप अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार से आपको इन पौधों का भी ध्यान रखना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के संभागीय सदस्य इरफान सिद्धकी, श्याम लाल जायसवाल, लालचंद यादव, परवेज आलम गांधी, अजमत खान मोनू महंत, बाबू खान, अजय गौड़,  चमकीला मानिकपुरी, गीता सोनवानी, गुलाबी अगरिया, हेमा,  मुन्नी यादव, साझों बाई सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट