सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था स्वदेश ग्रामीण विकास संस्थान के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सीतापुर नगर के आदर्श नगर वार्ड में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम रखा गया, जिसमें संस्था के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर पौधा वितरण एवं सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौदे लगाने को प्रेरित किया। संस्था के सदस्यों ने पशु औषधालय सीतापुर के कार्यालय के समीप विभाग के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर उसे बचाने का संकल्प लिया।
संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि जिस अनुपात में पेड़ों की कटाई हो रही है, वह बहुत चिंताजनक है। सडक़, उद्योग, कोयले के लिए अंधाधुन पेड़ों की कटाई हो रही है परंतु उस अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है पर्यावरण के प्रति जागरूकता सिर्फ सरकार और प्रशासन का काम नहीं है आम जनता को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा नहीं तो आने वाली पीढिय़ों के लिए शुद्ध हवा मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।
पशु औषधालय सीतापुर के डॉ. रितेश जयसवाल ने भी पौधारोपण कर कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में संस्था प्रदेश ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष विवेक गुप्ता सीईओ श्री निशांत गुप्ता एवं अन्य सदस्य प्रकाश, कंसारी,अमित गुप्ता, विकास गुप्ता,विवेक चौहान एवं पशु औषधालय सीतापुर के डॉ. रितेश जायसवाल, डॉ. शैलेश गुप्ता, मुरारी प्रसाद गुप्ता, रामजी गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।