सरगुजा

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना शादी का दबाव, तस्वीरें फैलाई, बंदी
01-Jun-2022 8:46 PM
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना शादी का दबाव, तस्वीरें फैलाई, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 जून।
फेसबुक पर फर्जी आईडी बना महिला पर शादी का दबाव बनाते हुए पीडि़ता की फोटो तथा मोबाईल नम्बर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक थाना लखनपुर में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे बार-बार फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा है और मना करने पर फेसबुक में फर्जी अकाउण्ट बना कर पीडि़ता की फोटो एवं मोबाईल नम्बर अपलोड कर उसके कई परिचितों के पास बदनाम करने के नीयत से मैसेज कर रहा है। पीडि़ता की इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने मामले के संदेही राम सिंह उर्फ राहुल (28) करजी थाना राजपुर जिला बलरामपुर को सायबर सेल अम्बिकापुर के सहयोग से पकडऩे में सफलता प्राप्त की,जिससे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को 1 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर प्रशि. आई.पी.एस. रॉबिनसन गुडिय़ा, सउनि अरूण गुप्ता प्र. आर. अनिल कामरे, नरेन्द्र जांगड़े, आर. ज्ञान तिग्गा, देवेन्द्र सिंह, अमरेश दास की प्रमुख भूमिका रही।


अन्य पोस्ट