सरगुजा

परसा कोल खदान में से काटे गए पेड़ों को शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
31-May-2022 9:39 PM
परसा कोल खदान में से काटे गए पेड़ों को शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

आमजन की सहभागिता के लिए 2 को बनाएंगे विशाल मानव श्रृंखला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 31 मई।
पेड़ बचाओ हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर के अनेक बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर स्थित विवेकानंद चौक पर आयोजित वृक्ष श्रद्धांजलि सभा में परसा कोल ब्लॉक में निर्ममता से कटे पेड़ों के लिए शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आने वाले घोर प्राकृतिक संकट के लिए आगाह किया।

इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने पर पैदा होने वाली प्राकृतिक भयावहता पर दुख व चिंता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि आज हमारी आंखें नहीं खुली तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं कर पाएगी।

संघर्ष समिति के निलेश सिंह व विनोद हर्ष ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून को घड़ी चौक से लेकर महामाया चौक जयस्तंभ चौक थाना चौक तक टी आकार में सायं 4.30 बजे मानव श्रृंखला बनाकर इस युद्ध में आम जनता को भी भागीदार बनाया जाएगा। जब तक पेड़ काटने का निर्णय निरस्त नहीं होता, तब तक हमारा आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर रामनिवास गुप्ता, महेंद्र सिंह टुटेजा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा,अजय तिवारी, सुजान बिंद, कृष्ण कुमार मंगल,विनोद अग्रवाल,हनुमान राइस मिल अजीत अग्रवाल,मनोज जैन,लेखराज अग्रवाल, अनुराग सिंह देव,राज बहादुर शास्त्री,चंद्रशेखर तिवारी, अंबिकेश केसरी, पी एन राजवाड़े, डॉक्टर योगेंद्र गहरवार, प्राचार्य कौशल शर्मा प्राचार्य चंद्र प्रताप सिंह, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, नीलेश सिंह, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, धनंजय मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र,पप्पू अग्रवाल, अजीत अग्रवाल  व आम नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट