सरगुजा

सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
03-May-2022 8:08 PM
सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 मई।
मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई।

शहर में विभिन्न समाजों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई। समाज की महिलाएं एक परिधान में नजर आयी। बता दें कि दो वर्ष कोराना संक्रमण के कारण शोभायात्रा नहीं निकल पाई थी। केवल मंदिर में पूजा अर्चना हो रही थी। इस बार समाज के लोगों में इसको लेकर भारी उत्साह देखा गया। हर साल अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें शहर के सभी ब्राह्मण परिवार हिस्सा लेते हैं।

शोभा यात्रा में महिला, युवा, बुजुर्ग सभी वर्ग एक साथ नजर आए। युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली।

इस पूरे आयोजन के दौरान समाज के अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय, सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के सचिव विकास पांडेय, आरएन अवस्थी, सत्येन्द्र तिवारी, चंद्रसेन तिवारी, आनंद अवस्थी, आलोक दुबे, पीके मिश्रा, सुजीत चतुर्वेदी, विश्वजीत भारद्वाज, विनोद तिवारी, मंटू पाठक, वीरेंद्र दुबे, राजेश तिवारी, इति चतुर्वेदी, वसुधा तिवारी, स्मिता तिवारी, माधुरी दुबे, अनुभा डबराल, विकास पांडेय, दीपक मिश्रा, चंदन शुक्ला, लड्डू तिवारी, मनोज तिवारी,अनुज दुबे, विश्वास तिवारी, महेंद्र पांडेय ,अजय तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रकाश मनी त्रिपाठी,अशोक पाण्डेय, दीपू पांडेय, सानू तिवारी , प्रियम पांडेय, ऋषभ पांडेय, रवि पांडेय, हर्ष पांडेय, सौरभ मिश्रा, प्रसुन्ना दुबे, रौनी मिश्रा, यश पांडेय, कार्तिक तिवारी, शिवम् शर्मा, हनी पांडेय विप्र जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट