सरगुजा
अनाथ व दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश
26-Apr-2022 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 26 अप्रैल। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। चयन परीक्षा में सम्मिलित ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वामपंथ उग्रवाद में अपने माता-पिता को खो दिया है उन्हें व जिले के अनुसूचित वर्ग के दिव्यांग बच्चों को 28 अप्रैल 2022 तक प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक विद्यार्थी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि उन्हें प्रावधानिक आरक्षण सीट पर प्रवेश दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


