सरगुजा

भूपेश सरकार किसानों से कर रही रही छलावा-अनुराग
23-Apr-2022 8:32 PM
भूपेश सरकार किसानों से कर रही रही छलावा-अनुराग

  भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा की द्वितीय जिला कार्यसमिति बैठक  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,23 अप्रैल।
भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक आज सीतापुर के सांस्कृतिक भवन बाजारडाँड़ में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा की अध्यक्षता व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंग देव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी, जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, राजा राम भगत, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री रोशन गुप्ता, सीतापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, के विशिष्ट आतिथ्य में हुई।

 प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि 20 वर्ष पहले जब छत्तीसगढ़ नहीं बना था, तब यहां की दशा और दिशा आप सभी ने देखी है। जब अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ का गठन किया, तब यहां पर कांग्रेस का बहुमत होने के नाते मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे, तब छत्तीसगढ़ की हालात बहुत ही खराब थी। पूरा प्रदेश नक्सली चंगुल में फंसा हुआ था, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के डॉ रमन सिंह की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ के चारों ओर विकास की गंगा बही,सभी तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में लोकलुभावन 36 वादे करते हुए किसानों के बल पर सत्ता में आई 2500 की एमएसपी देने की बात करते हुए किसानों के साथ छलावा किया है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब विधानसभा सत्र के अंदर जब हमारे नेता व जनप्रतिनिधि किसानों के हित की बात रख रहे होंगे तब किसान मोर्चा के लोग सडक़ पर किसानों के हित के लिए आन्दोलन कर रहे होंगे। जब जब समय खेती किसानी का होता हैं तब हम किसान मोर्चा के लोग आंदोलन करने को मजबूर होते हैं निश्चित ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के दिन पूरे हो चुके हंै और 2023 में छत्तीसगढ़ के किसान भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि प्रदेश का किसान जिसे खेत पर होना चाहिए वो सडक़ पर हैं, अन्नदाता भूखे सो रहा है और सरकार नींद में है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपना कमर कस ली क्योकि इस कांग्रेस सरकार के झूठे वादे , झूठे बातों को छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है और 2023 के विधानसभा में कांग्रेस की सरकार को सबक सिखाने के लिए संकल्पित है।

किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के हित के लड़ाई में हरदम तत्पर रहते है जिससे छत्तीसगढ़ की किसानों को लाभ मिल सके।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि किसान मोर्चा संगठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। हमारा लक्ष्य पूरे 439 ग्राम पंचायत में एक संयोजक व सहसंयोजक बनाना है और उन्ही से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 10-10 किसान प्रहरी खड़ा करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को जोडना, तथा किसानों की आय दुगुना करना है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भाजपा किसान मोर्च छत्तीसगढ़ के कृषि प्रस्ताव व सरगुजा जिले के आगामी कार्ययोजना का वाचन किया, जिला उपाध्यक्ष राजू पांडेय ने भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के एक वर्ष में किए गए 56 से भी अधिक कार्यो का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री मनोज कंसारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह ने किया।


अन्य पोस्ट