सरगुजा

आल इंडिया अंतरविवि मिनीगोल्फ में सरगुजा विवि पहली बार मैडल जीत रचा इतिहास
23-Apr-2022 8:24 PM
आल इंडिया अंतरविवि मिनीगोल्फ में सरगुजा विवि पहली बार मैडल जीत रचा इतिहास

   सरगुजा के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 22 अप्रैल। सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ के खिलाडिय़ों ने पहली बार ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय मिनीगोल्फ महिला-पुरुष प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए मैडल जीते।

ज्ञात हो कि सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में 16 से 20 अप्रैल तक स्पर्धा का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेते हुए सरगुजा मिनीगोल्फ की टीम सरगुजा विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर इतिहास रचा। सरगुजा की टीम ने जयपुर में कई मेडल जीतते हुए सरगुजा जिला नाम रोशन करते हुए सरगुजा विश्वविद्यालय का भी नाम बढ़ाया।

 सिंगल इवेंट पुरूष में साकेत केडिया ब्रांज मेडल एवं सिंगल इवेंट महिला में कशिश सिन्हा सिल्वर मेडल। डबल इवेंट महिला में प्रियंका पैकरा एवं पूजा पैकरा ब्रांज मेडल, मिक्स डबल इवेंट मेंस में रजत सिंह एवं शिखा सिंह ने सिल्वर मेडल एवं मिक्स डबल इवेंट महिला में खुशबू केरकेट्टा एवं अभिजित झा सिल्वर मेडल, टीम इवेंट में संजना, खुशबू केरकेट्टा, पूजा पैकरा, नैंसी कश्यप, मुस्कान, श्रीजल साह, रविता यादव, वर्षा केरकेट्टा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन खिलाडिय़ों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा- ऋषभ गुप्ता, अभियान तिवारी, राहुल सिंह, सिकंदर राम पैकरा, अविनाश सोनवानी, कृष्णकांत ताम्रकर, आनंद कुमार, राहुल कुमार सिंह। साथ ही साथ सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ की ओर से निर्णायक के रूप में आकाश दुबे ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में भी सम्मलित थे।

इस आयोजन में भारतीय मिनीगोल्फ संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण मानवेडेकर ने सरगुजा मिनीगोल्फ के खिलाडिय़ों की विशेष तारीफ की। उन्होंने सरगुजा जिला में संघ के द्वारा नियमित प्रशिक्षण का तारीफ करते हुए कहा कि इसी वजह आज बड़ी उपलब्धि है।

सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ की ओर से राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह बताया कि इस खेल को लेकर लम्बे समय से स्कूल स्तर व कॉलेज स्तर टीम बनाने के पीछे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लम्बे समय के प्रयास के बाद सरगुजा विश्वविद्यालय की टीम बनाने में डॉ. सुनिल गौराहा का बड़ा योगदान रहा। मैं नये खेलों को जुड़वाने के लिए पिछले चार - पांच सालों से लगा था। सरगुजा विश्वविद्यालय की टीम बनाने के प्रयास करते आ रहा था, तभी लम्बे समय के बाद डॉ सुनिल गौराहा के द्वारा राजीव गांधी पी. जी. कॉलेज के द्वारा इस खेल का ट्रायल व प्रशिक्षण कैम्प कराया गया।

राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस खेल के लिए संसाधन व खेल उपकरणों उपलब्ध कराने जिला पंचायत उपाध्यक्ष व रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का बड़ा योगदान रहा। इन्हीं संसाधनों के सहयोग से मैंने प्रशिक्षण दिया और खेल की बारिकियों की जानकारी दी गई।

इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश मिनीगोल्फ संघ, राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर, साईं बाबा कालेज और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा संस्था प्रमुखों व स्टाफ के द्वारा सभी खिलाडिय़ों को उज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीत की बधाई दी।


अन्य पोस्ट