सरगुजा

गौठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश
23-Apr-2022 8:07 PM
गौठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश

कलेक्टर ने किया दरिमा-कंचनपुर गौठानों का निरीक्षण

अम्बिकापुर, 23 अप्रैल। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को दरिमा एवं कंचनपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर महिलाओं के लिए रोजगार और आजीविका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दरिमा गौठान में कम समय में ही कई गतिविधियां का संचालन शुरु होने व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखकर सराहना की।

कलेक्टर ने सबसे पहले दरिमा गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में लगे नेपियर घास, अजोला टैंक, बाड़ी विकास, वर्मी खाद्य निर्माण, गोबर खरीदी आदि की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा कि गौठान को आजीविका का केन्द्र बनाना है, जिसमें पूरे साल भर कोई न कोई आजीविका से संबंधित कार्य जारी रहेगा। गोबर खरीदी निरंतर जारी रखें। गांव के पशुपालकों को गोबर बेचने के लिए प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर ने कंचनपुर गोठान में भी वहां संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया और बेहतर संचालन हेतु अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह, जनपद सी.ई.ओ. एस.एन. तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट