सरगुजा

मजदूरों को श्रम कार्ड वितरित
22-Apr-2022 6:50 PM
मजदूरों को श्रम कार्ड वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनपुर मंडल द्वारा मजदूरों को श्रम कार्ड वितरित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनपुर मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के आह्वान व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मंडल प्रभारी संजीव सेठ की विशेष उपस्थिति में केंद्र की मोदी सरकार की श्रमिक योजना ई श्रम पंजीयन का निशुल्क पंजीयन आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया व श्रम कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दीपक साहू,अभिषेक गुप्ता,कृष्ण गुप्ता,सचिन भाई,आशुतोष गुप्ता,आकाश गुप्ता सहित हितग्राही उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट