सरगुजा

बाबा साहेब ने देश को लोक हितैषी संविधान दिया-द्वितेंद्र मिश्र
14-Apr-2022 7:51 PM
बाबा साहेब ने देश को लोक हितैषी संविधान दिया-द्वितेंद्र मिश्र

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,14 अप्रैल। जिला कांग्रेस के द्वारा राजीव भवन में भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विधिवेत्ता, भारतरत्न बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया।

प्रदेश महासचिव द्वितेंद्र मिश्र ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को लोक हितैषी संविधान दिया देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।

महापौर डॉ. अजय तिर्की ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल बाबा साहेब के बनाये संविधान को खतरे में डाल दिया है। इस चुनौती से कांग्रेस ही देश को उबार सकती है।

इस अवसर पर मो.इस्लाम जी,सैय्यद अख्तर हुसैन,दुर्गेश गुप्ता,मदन जायसवाल, राजीव द्विवेदी,अमित सिंह ,प्रकाश सिंह,रजनीश सिंह , नरेंद्र विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, रूही गजाला, सोनम सिंह, रजनी महंत, शकीला, कुसुम मिंज, पवन सिंह, मो.रियाजुल हक एल्डरमेन,आतिश शुक्ला एवं कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट