सरगुजा

पीजी कॉलेज में होगा संत गहिरा गुरु विवि का पहला दीक्षान्त समारोह
25-Mar-2022 7:43 PM
पीजी कॉलेज में होगा संत गहिरा गुरु विवि का पहला दीक्षान्त समारोह

राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 25 मार्च। अपने स्थापना के लगभग 14 साल बाद संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन 26 मार्च को किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल अनुसुईया उइके उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की तैयारी विश्वविद्यालय प्रबंधन जोर-शोर से कर रही है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा व पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुँच कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अतिथियों की बैठक व्यवस्था सहित छात्रों, मीडिया, महाविद्यालयीन स्टॉफ की बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से जायजा लिया।


अन्य पोस्ट