सरगुजा

सडक़ निर्माण का भूमिपूजन
23-Mar-2022 8:43 PM
सडक़ निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 23 मार्च।
नगर पंचायत के वार्ड- 1 झिनपुरी पारा में बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीसीसी सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 झिनपुरी में जय राम पांडे घर से देव विष्णु के खलिहान तक पीसीसी सडक़ 685 मीटर 16 लाख 40 हजार रुपए की लागत राशि से निर्माण कार्य होना है। बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत प्रताप सिंह देव, एआईपीसी संभाग समन्वयक जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंहदेव, नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला, वार्ड क्रमांक 1 पार्षद व पार्षद पति वीनेश राम खलखो की उपस्थिति में स्थानीय पुजारियों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के दौरान सब इंजीनियर अशोक सिंह ठेकेदार महेश नायर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, छोटू राम पैकरा, विनय, अशोक, बृजेश, उदय सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।

एआईपीसी संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव ने नपं अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू से  नगर पंचायत लखनपुर के चारों ओर पौधारोपण को लेकर चर्चा की, जिस पर नगर अध्यक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायत के अधिकारियों ने सहमति जताई।


अन्य पोस्ट