सरगुजा

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
23-Mar-2022 8:37 PM
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

अंबिकापुर, 23 मार्च। शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी।

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महापौर डॉ. अजय तिर्की, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वीतेंद्र मिश्रा ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा बंटी, जिला जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम महामंत्री सैयद अख्तर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी,अनिल सिंह,विकल झा,चंद्रप्रकाश सिंह,अमित सिंह रिंकू,हसन खान,पंकज सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट