सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 12 मार्च। पुरानी पेंशन बहाली पर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा के पदाधिकारियों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, प्रदेश संचालक संजय शर्मा व हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला संचालक मनोज वर्मा, कंचनलता श्रीवास्तव सरगुजा, अमित सिंह, विक्रम श्रीवास्तव, सविता सिंह, दीपलता देशमुख, अमित सोनी, रणवीर सिंह चौहान, रमेश यागयिक, जवाहर खलखो, सुशील मिश्र, लखन राजवाड़े व राकेश पांडेय के साथ पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के निवास पहुंचे और फूलमाला से स्वागत व मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक निर्णय पर आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान खाद्य मंत्री ने भी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
साथ ही 13 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मैनपाट आगमन पर संगठन द्वारा आभार सम्मान व धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु समय दिलाने का अनुरोध किया गया।


