सरगुजा
अम्बिकापुर, 4 मार्च। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के संभागीय प्रतिनधिमण्डल ने 3 मार्च को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में नवपदस्थ संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा हेमंत उपाध्याय से भेंटकर, उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि श्री उपाध्याय की कार्यक्षमता, कार्यशैली की चर्चा पूरे सरगुजा संभाग में है, जिस कारण संभाग के शिक्षकों की आशा पदोन्नति और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के लिए बनी है। संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने इस आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के साथ विधिसंगतपूर्ण यथाशीघ्र पदोन्नति की जाएगी।
प्रतिनधिमण्डल में प्रमुखत: प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह, सुजाता सिंह, सर्वजीत पाठक, सूरजपुर यादवेन्द्र दुबे, उपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश खैरवार, गौतम शर्मा, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, संजय साहू, विश्वास तिवारी, संतोष भारती, विजय त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, मनीष राय, संजीव कुमार सिंह, राजीव श्रीवास्तव, लल्लू प्रसाद तिवारी, निरझर मंडिलवार, अजय सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
उक्ताशय की जानकारी सूरजपुर जिला सचिव गौतम शर्मा ने दी।


