सरगुजा
अम्बिकापुर, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा 3 से 23 मार्च तथा हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 2 से 30 मार्च तक प्रात: 9 से अपरान्ह 12:15 बजे तक आयोजित की गई है। उक्त परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है।
अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, राजस्व निरीक्षक ललित सिंह एवं 1 आरक्षक तथा जनपद सीईओ एसएन तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी योगेश मिश्रा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी.डी. सिंह एवं 1 आरक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार विकासखंड दरिमा के लिए तहसीलदार दरिमा इरशाद अहमद, नायब तहसीलदार संजित पांडेय, राजस्व निरीक्षक रामू राम सिंह एवं 1 आरक्षक, विकासखंड लखनपुर के लिए नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह सहित अन्य को जिम्मेदार दी गई है।


