सरगुजा

शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन
28-Feb-2022 8:29 PM
शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन

लखनपुर, 28 फरवरी। सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम लखनपुर के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष और शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष अमित सिंह देव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

इस आयोजन में लखनपुर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल स्वयं बनाकर प्रदर्शित किया गया। शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष अमित सिंह देव के साथ सावित्री साहू नगर पंचायत अध्यक्ष, चौपाल के डायरेक्टर गंगा राम पैकरा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि कांत यादव उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में लखनपुर के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक लखनपुर के प्राचार्य काशीनाथ साहू, लखनपुर के हेड मास्टर दीपेंद्र सिंह द्वारा आयोजन की व्यवस्था किया गया।कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा स्मार्ट सिटी, मौसम की जानकारी, कोरोनावायरस, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान लखनपुर के शिक्षिका दीप्ति पाठक, रिचा दुबे, निशा राजवाड़े, अंकिता यादव, शिवानी रूपम, तबस्सुम परवीन, एडलीन केरकेट्टा, तेजस्मिता साय, राज सिंह यादव, विनोद कुशवाहा एवं स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट